उत्तर प्रदेश
ग्वालियर से बच्चे का इलाज कराकर लौट रहे परिवार के साथ ललितपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा, गलत ट्रेन में बैठने से मची अफरातफरी
ललितपुर:
ग्वालियर से बच्चे का इलाज कराकर वापस लौट रहे एक परिवार के साथ ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। गलत ट्रेन में सवार होने के बाद हड़बड़ाहट में चलती ट्रेन से उतरते समय महिला और उसका डेढ़ साल का मासूम बच्चा नीचे ट्रैक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तत्परता से दोनों घायलों को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।




