प्रभात फेरी के माध्यम से कर रही धर्म के प्रति जागरूक

धर्म ध्वज लेकर निकाली जा रही फेरी, ढोलक डमरू पर गा रहे भजन
तालबेहट। तड़के भोर सुबह तेज ठंड में स्वंयसेवकों की टोली नगर की गलियों में शंख, मजीरें डमरू की थाप पर धर्म ध्वजा लहराते हुए प्रभात संदेश दे रहे। नगर में प्रभात फेरी के माध्यम से धर्म जागरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बीते कई महीनों ने धर्म जागरण समिति प्रतिदिन नगर के वार्डों में प्रभात फेरी निकालते है। सुबह 4:30 बजे से धर्म पताका लेकर युवा प्रभात भेरी में शामिल होते है। इसके बाद टोली के रूप में धर्म जागरण समिति के स्वंय सेवक ढोलक, डमरू, मजीरे पर पर भगवान के भजन कीर्तन व जयघोष लगाते हुए नगर के विभिन्न वार्डो में जाते है। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को धर्म के प्रति जागृत किया जा रहा है। स्वंय सेवकों की इस पहल से नगर में सुबह जल्दी उठने बालों की तादाद बढ़ गई। प्रभात भेरी में मुख्य रूप से भारत भूषण करौलिया, गुडडू लिटौरिया, इं0रमेश बबेले, संदेश चौबे,हुकुम प्रजापति, कृष्णमूर्ति बबेले, कृष्णा पांडेय, चीकू पाठक समेत दर्जनों स्वंय सेवक धर्म की अलख जगाने में सहभाग कर रहे है।