देर रात नगर पालिका के बुल्डोजर ने मचाया शहर में तहलका

अवैध रूप से लगाये गए होर्डिग्स पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
ललितपुर। बीती रात्रि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने नगर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की प्रगति, सहित अन्य जन सुविधाओं के स्थलीय सत्यापन के लिए रात्रिकालीन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन स्थानों अतिक्रमण हटाया जा रहा है, उन जगहों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये थे कि शहर में जिन जगहों पर अवैध रूप से होर्डिग्स लगाये गये है, उन्हें नगर पालिका पुलिस प्रशासन के सहयोग से तत्काल हटाये।
इसी के क्रम में शनिवार की रात करीब 10 बजे के दरम्यान नगर पालिका के अधिकारी व पुलिस विभाग अधिकारी बुल्डोजर लेकर तुवन मंदिर चौराहे पर पहुंच गए। इस दौरान नगर पालिका के बुल्डोजर ने शहर में लगे अवैध होर्डिग्सों पर धाबा बोल दिया, देखते ही देखते नगर पालिका के कर्मचारियों ने तुवन चौराहे पर लगाये गये अवैध होर्डिग्स को हटा दिया।