उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

यातायात पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

सीट बेल्ट और हेलमेट के खिलाफ चलाया अभियान

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में, एएसपी अनिल कुमार एवं सीओ यातायात कृष्ण कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों तिराहों, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के खिलाफ अभियान चलाया गया। मौके पर वाहन चालकों/परिचालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें दो पहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठी सावरी अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाएं, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, सीट बेल्ट अवश्य बांधे, मोडिफाइड साइलेंसर न लगवाएं, आदि के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया। वहीं प्रवर्तन की कार्यवाही के अंतर्गत 87 वाहनों का एम.वी. एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *