उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट से आहत युवक ने लगाई फांसी

 

 

ललितपुर। नाराहट थाना क्षेत्र के ग्राम पारौल में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर हुई मारपीट से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार नाराहट थाना क्षेत्र ग्राम पारौल निवासी रामकुमार (18) पुत्र जुग्गे गुरुवार को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के पास पहाड़ी पर एक महुआ के पेड़ से रस्सी के फंदे पर रामकुमार का शव लटका मिला, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

 

मृतक के चचेरे भाई श्रीराम सहरिया के अनुसार रामकुमार ने गांव के ही दो लोगों के खेत पर करीब दस दिनों तक मजदूरी की थी। मजदूरी के पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की थी। परिजनों का आरोप है कि इसी घटना से आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया।

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!