उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
जंगल में अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से मचा हडकंप
ललितपुर जनपद के मडावरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम उल्दना खुर्द के जंगल में एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, जंगल में शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि महिला का शव जला हुआ अवस्था में मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना को लेकर कई आशंकाएं जताई जा रही हैं, वहीं पुलिस हत्या समेत अन्य सभी एंगल से जांच में जुट गई है।
फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।




