उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

शराब की दुकान हटवाने महिलाएं समाधान दिवस में पहुंची: मड़ावरा में मंडलायुक्त की गाड़ी सामने खड़ी हुईं, कमिश्नर ने 15 दिन में समाधान का दिया आश्वासन

ललितपुर के मड़ावरा में शनिवार को बम्होरी कलां गांव की दर्जनों महिलाएं तहसील पहुंचीं। उन्होंने गांव में संचालित देशी शराब की दुकान को हटवाने के लिए समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई।

 

शिकायत दर्ज कराने के बाद महिलाएं काफी समय तक तहसील में ही बैठी रहीं। जब अधिकारी समाधान दिवस से बाहर निकले, तो दर्जनों महिलाएं झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे की गाड़ी के सामने आ गईं।

 

मंडलायुक्त दुबे महिलाओं के समीप पहुंचे और उनकी समस्या सुनी। महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से गांव से देशी शराब की दुकान हटाने की मांग कर रही हैं। उनके अनुसार, कई परिवार शराब के कारण बर्बाद हो गए हैं और आए दिन परिवारों में विवाद हो रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

मंडलायुक्त ने महिलाओं की बात सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके शिकायती पत्र का 15 दिन के भीतर समाधान किया जाएगा। मंडलायुक्त ने गारंटी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे दोबारा आएंगे। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!