पत्रकारिता में अभूतपूर्व योगदान के लिए याद किये गये पूर्व अध्यक्ष
अन्नपूर्णा भोजनशाला में गरीब, जरूरतमंदों को कराया भोजन
ललितपुर। सुपर मार्केट स्थित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में प्रेस क्लब (रजि.) अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में प्रेस क्लब (रजि.) के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार पं.वीरेन्द्र शर्मा जी की 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक मण्डल के सदस्यों के साथ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित प्रिंट व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुये अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि परम श्रद्धेय पं.वीरेन्द्र शर्मा जीवन पर्यन्त पत्रकारिता के मूल उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के साथ गरीब, असहाय, पीडि़त एवं वंचितों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। उनके इस उल्लेखनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रेस क्लब अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का भली-भांति निर्वाह्न किया। उनके आदर्श आज भी युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत व प्रासांगिक हैं। तत्पश्चात जिला अस्पताल में संचालित अन्नपूर्णा भोजनशाला में पहुंचकर पत्रकारों ने गरीब व असहाय लोगों को भोजन वितरण किया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, महामंत्री अमित सोनी, कोषाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह पाली, पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा एड., पूर्व कोषाध्यक्ष रमेश रायकवार, कार्यालय प्रभारी अजित जैन भारती, दिव्यांश शर्मा, पवन संज्ञा, दिनेश संज्ञा, सर्वदेव तिवारी, सुनील शर्मा, अमित लखेरा, कुन्दन पाल, संजू श्रोती, कृष्णकांत सोनी, सुरेन्द्र सपेरा, निहाल सेन, आशीष तिवारी, प्रदीप रिछारिया, आलोक चतुर्वेदी, मनीष पाठक, सुनील सैनी, अमित राठौर, शिवम अग्निहोत्री, अजितेश जैन भारती, शिब्बू राठौर, राहुल साहू खिरिया, हितेन्द्र जैन, पंकज रैकवार, कृष्णकान्त सोनी, विनोद मिश्रा, सूरज सिंह, राजेश कुमार राठौर, आकाश ताम्रकार के अलावा अनेकों पत्रकार मौजूद रहे।




