उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बिजली की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान लो वोल्टेज बना जी का जंजाल
नाराहट/ललितपुर जिले के कस्बे नाराहट में बिजली की समस्या से लोग काफी परेशान है। नाराहट सहित पूरे क्षेत्र में बिजली से लोग जूझ रहे हैं।आपको बता दें कि गर्मी के मौसम के शुरु होते ही यहां पर बिजली की कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या बन जाती हैं। और यह पहली बार नहीं शुरु से यह आलम रहा है।क्षेत्र में चली आ रही लो वोल्टेज कि समस्या से घर के उपकरण शो पीस बने हुए हैं, गर्मी बढ़ते ही मच्छरों का भी प्रकोप भी बढ़ने लगा है, जिससे बच्चे बीमार होने लगे हैं।




