उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बीआरसी बिरधा के आधार केंद्र पर अव्यवस्था
बिरधा ब्लॉक के बीआरसी स्थित आधार केंद्र पर आज भी बच्चों और अभिभावकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। आधार ऑपरेटर के समय पर न पहुंचने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को भी केंद्र बंद रहा, जिससे आधार बनवाने आए लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने लापरवाह ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की अपील की है।
👉 प्रशासन कब लेगा संज्ञान?




