उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

 

 

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ला में एक किसान ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक का नाम मानवेंद्र सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र गोविन्द दास लोधी निवासी ग्राम बिल्ला है मिली जानकारी के अनुसार मृतक का चचेरा भाई भगवत सिंह टेक्टर लेकर अपने कुवां पर किसी काम से जा रहा था उसी समय उसने देखा कि महुआ के पेड पर कोई व्यक्ति लटक रहा है तो उसने पास जाकर देखा कि यह तो मेरा भाई मानवेंद्र है तो उसके पाव तले जमीन खिसक गई और फिर उसने हिम्मत बांधते हुए परिवार वालो को बुलाया और तुरन्त थानाध्यक्ष बानपुर के लिए सूचना दी और सूचना मिलते ही थाना बानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया परिवार जनों के मुताबिक बताया गया कि मृतक खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था बताया गया कि इस साल मृतक की गेहूं की उपज काफी कम निकली जिससे मृतक परेशान चल रहा था और कर्ज में डूबा हुआ था इसी से तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!