उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

टैक्सी चालक ने महिला का बैग लूटकर किया फरार

 

50 हजार रुपये व जेवरात लेकर भागा आरोपी

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ टैक्सी चालक द्वारा लूट की घटना सामने आई है। आरोपी चालक महिला का बैग छीनकर मौके से फरार हो गया, जिसमें नकदी और जेवरात रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रजवारा निवासी पानकुंवर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 10 अप्रैल को मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से जम्मू से ललितपुर आई थी। 11 अप्रैल की सुबह करीब 4.50 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंचने के बाद उसने टैक्सी (नंबर यूपी 94 टी 7238) से अपने गांव जाने के लिए सवारी की। पीडि़ता के अनुसार, टैक्सी चालक उसे सुबह करीब 6.50 बजे रोडा क्षेत्र के पास लेकर पहुंचा। इसी दौरान चालक ने उसके बैग के साथ छीना-झपटी शुरू कर दी। जान बचाने के लिए महिला किसी तरह वाहन से उतर गई, लेकिन आरोपी उसका एक बैग लेकर फरार हो गया। बताया गया कि बैग में करीब 50 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, बिछिया और अंगूठी जैसे कीमती जेवरात रखे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह दूसरा बैग फेंककर फरार हो गया। पीडि़ता ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी आरोपी का पता नहीं चल सका, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!