उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

 

ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र में अभिलाष पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली महरौनी के ग्राम सैदपुर निवासी महरेवान सिंह (30) बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी मड़ावरा, फिर जिला मेडिकल कॉलेज और बाद में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!