उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

आज धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान नृसिंह जयंती 

 

ललितपुर। शहर के तालाबपुरा स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान नृसिंह जी की जयंती 30 अप्रैल, गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के महंत गंगादास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के अवसर पर सुबह भगवान नृसिंह जी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद सायं 4 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सायं 6 बजे भगवान नृसिंह जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। महंत गंगादास जी महाराज ने नगर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और धर्म लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!