वस्तगुवां में अनाज से भरी ट्रॉली पलटी
वस्तगुवां में अनाज से भरी ट्रॉली पलटी: सड़क निर्माण और गड्डों के कारण पलटी, ग्रामीणों ने जताई नाराजगीबार थाना क्षेत्र के वस्तगुवां में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे अनाज से भरी एक ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में रखा अनाज सड़क किनारे बिखर गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।ट्रैक्टर मालिक रवीन्द्र यादव ने बताया कि वे अपने घर में शादी के कारण अनाज बेचने के लिए ललितपुर मंडी जा रहे थे। घर से निकलकर सड़क किनारे पहुंचते ही ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य और जगह-जगह गहरे गड्डों के कारण ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई।
घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से बिखरे हुए अनाज को दूसरी ट्रॉली में भरा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे से मिट्टी उठाने के कारण रास्ता कमजोर हो गया है, जिससे भविष्य में बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है।




