उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बिरधा में डेयरी वाहन चालकों की दबंगई
बिरधा में एक डेयरी के गाड़ी चालकों की हरकत से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि वाहन चालकों ने खुद ही सड़क पर दूध फैलाकर दूसरों पर आरोप लगाने की कोशिश की। इस तरह की हरकत से जहां सड़क पर गंदगी फैली वहीं आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे गैरजिम्मेदार लोगों पर प्रशासन को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार माहौल खराब करने की कोशिश न करे।



