उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बीच हाईवे पर खराब हुई कार, लगा हाईवे पर जाम

 

ललितपुर। शनिवार की देर रात 11 बजे के दरम्यान हाईवे पर स्थित ग्राम तेरई फाटक के निकट बीच सडक़ पर एक कार संदिग्धावस्था में खड़ी हो गई, जिसके चलते सडक़ पर जाम लग गया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अलग कराया, वहीं चौकी इंचार्ज का कहना है कि कार खराब हो गई थी, जिसके चलते सडक़ पर कार खड़ी हो गई थी।

बता दें शनिवार की देर रात 11 बजे झांसी से ललितपुर की ओर आ रही एक कार जब ग्राम तेरई फाटक के निकट पहुंची ही थी, तभी हाईवे 44 पर एक कार बीच सडक़ पर खड़ी हो गई, सडक़ पर कार के खड़े हो जाने से कई वाहन खड़े हो गए, करीब 20 मिनिट तक कार खड़ी रही, जिससे झांसी मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार को सडक़ से हटवाया, तब कहीं जाकर जाम खुल सका।

चौकी इंचार्ज बलराम शर्मा ने बताया कि कार खराब होने के कारण सडक़ पर खड़ी हो गई थी, उसे सडक़ से अलग करवा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!