उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर: कचहरी चौराहे पर बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा, आम आदमी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन
ललितपुर के कचहरी चौराहे पर रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ आम आदमी पार्टी का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, गलत बिलिंग और समस्याओं के समाधान में लापरवाही से वे परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बिना उपयोग के भी भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।




