उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जनपद में दूरस्थ गांव कुर्रट पहुंची सीएचएल टीम, रुकवाया बाल विवाह

 

चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट के द्वारा जनपद के दूरस्थ थाना गिरार के ग्राम कुर्रट पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया।रविवार को महिला एवं बाल कल्याण विभाग की चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट को थाना गिरार के ग्राम कुर्रट में लगभग 14 वर्षीय नाबालिक बालिका के बाल विवाह की सूचना मिली, जिस पर टीम तत्काल हरकत में आई और थाना गिरार पहुंच गई। यहां पर टीम ने बाल विवाह को रुकवाया और वरवधू पक्ष को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत होने की सलाह दी।जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने बताया कि जनपद में नारी सशक्तिकरण की दिशा में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में बाल विवाह की रोकथाम हेतु बृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, गांव गांव में टीमों के द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया जा रहा है, परन्तु कुछ पिछड़े हुए मजरों के आज भी यह प्रथा जीवंत हैं, जहां ग्रामीण अपनी 18 साल से कम उम्र की बेटियों का विवाह कर देते हैं। ऐसी स्थिति में उन बेटियों का बचपन तो खत्म होता ही है, साथ ही उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है, जिस कारण उस बेटी का पूरा जीवन कष्ट में गुजरता है। मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन से अजय कुशवाहा (परियोजना समन्वयक), अतुल कुमार (पर्यवेक्षक), एएचटीयू एसआई मंसूर अंसारी, धौरी सागर चौकी इंचार्ज (एस आई)मनीष आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!