उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
चिकलौआ क्षेत्र में तैनात चकबंदी लेखपाल साकेत कुमार साहू का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
महरौनी तहसील के चिकलौआ क्षेत्र में तैनात चकबंदी लेखपाल साकेत कुमार साहू का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप है कि लेखपाल कार्यालय में काम कराने के बदले खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहा था और पैसे लेते हुए कैमरे में कैद हो गया।




