उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दो अलग घटनाओ में ट्रक ने मारी टक्कर: दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

 

टीकमगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। दो अलग़ अलग घटनाओ में ट्रक कि टक्कर से दो लोगों कि मौत हो गई
मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी शिवचरण रैकवार निवासी कारी अगोर की टपरियन ने थाना देहात ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी नातिन गंगा की शादी 5 मई 2026 को ग्राम प्रतापपुरा थाना बल्देवगढ़ में हुई थी।
शुक्रवार सुबह परिवार गंगा को ससुराल से वापस लेकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हरिजन बस्ती तिगैला, ग्राम पपावनी आम रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक (MP36H1106) ने मोटरसाइकिल (MP36MQ4957) को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार संतोष रैकवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर में उनके शरीर के गंभीर रूप से क्षत-विक्षत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं बाइक पर पीछे बैठे नारायण रैकवार और कुनाल पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल टीकमगढ़ भेजा गया।
बल्देवगढ़ थाना प्रभारी मुकेश शाक्य अपने हमराही  पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बल्देवगढ़ भेजा गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है — शादी के महज 10 दिन बाद ही यह हादसा पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा है। बही
बीती रात बुधवार को घुवारा के पास  इंदर नाथ,  जिला छतरपुर  ग्राम  अमर गुवा निवासी , शादी में आ रहा था तभी टीकमगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पठा में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें इंद्रनाथ की मौके पर मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था 20 मिनट के लगभग जाम लगा रहा, कोतवाली टीआई रवि भूषण पाठक पहुंचे घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और जाम खुलवाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!