उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

टीकमगढ़: गंदगी के बीच बचपन बीमार: चेतावनी के बाद भी नहीं जागी नगर पालिका

 

टीकमगढ़। शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाली अब सीधे मासूम बच्चों की सेहत पर चोट कर रही है। वार्ड क्रमांक 16, मदीना मस्जिद के पीछे स्थित इंदिरा कॉलोनी में हालात इतने खराब हैं कि गली-गली में भरा गंदा पानी, उठती बदबू और मच्छरों का आतंक लोगों के लिए रोज़ का संकट बन चुका है।

लगातार खबरें सामने आने और तस्वीरें उजागर होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन अब भी गहरी नींद में नजर आ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं, जबकि मोहल्ले के लोग नारकीय हालात में जीने को मजबूर हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, बिना बारिश के ही सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे मलेरिया और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन सफाई व्यवस्था सुधारने के नाम पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

मासूम पर पड़ी मार

इन्हीं हालातों के बीच 6 साल के मासूम अलकैफ खान की तबीयत बिगड़ गई। उसकी मां फरजाना उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टर ने साफ कहा—

“बच्चों को साफ-सफाई में रखें और गंदगी से दूर रखें।”

लेकिन बड़ा सवाल यही है—

जब पूरी गली में गंदगी, बदबूदार पानी और मच्छरों का कब्जा हो, तो आखिर एक मां अपने बच्चे को कैसे सुरक्षित रखे?

वार्ड वासियों का फूटा गुस्सा

अब वार्ड वासियों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!