उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

चुरावनी गांव के पास दो बाइक टकराई, 6 घायल

तालबेहट में एक महिला सहित आधा दर्जन घायल, 2 जिला मेडिकल कॉलेज रेफर ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में चुरावनी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 

यह घटना शनिवार, 16 मई 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

 

घायलों में जरावली निवासी सुरेश (40 वर्ष, पुत्र शिवदयाल), उनकी पत्नी चंद्रवती (35 वर्ष) और पुत्र आकाश (12 वर्ष) शामिल हैं। बताया गया है कि सुरेश अपनी पत्नी और बेटे को मोटरसाइकिल से अपने घर जरावली से अपनी ससुराल छोड़ने जा रहे थे।

 

दूसरी मोटरसाइकिल पर नत्थी खेड़ा निवासी अंगद (35 वर्ष, पुत्र मलखान), उनकी पुत्री काव्या (11 वर्ष) और अमोल सिंह (14 वर्ष, पुत्र भरत सिंह) सवार थे। अंगद अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव नत्थी खेड़ा जा रहे थे। चुरावनी के पास सामने से तेज गति से आ रही अंगद की मोटरसाइकिल से सुरेश की मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर नितिन बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि अंगद और सुरेश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!