जंगली जानवर के हमले से बकरी की मौत, बृद्धा भागते समय गिरकर हुई घायल
ललितपुर। रविवार को नाराहट ग्राम के पास स्थित जंगली जानवर ने एक बकरी पर हमला कर दिया। वहीं तेंदू पत्ती तोड़ रही बुजुर्ग महिला जंगली जानवर को भागी तो वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बताया गया है कि घायल का कहना है कि जंगल में तेंदुआ था। जिससे उसकी मौत हो गई। देखकर
कस्बा गौंना रेंज अंतर्गत नाराहट के पास स्थित जंगल में नाराहट निवासी किशोर बकरी लेकर जंगल में गया हुआ था। तभी दोपहर में एक जंगली
जानवर ने बकरी पर हमला कर दिया। जिससे बकरी की मौत हो गई। वहीं ग्राम नाराहट निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जंगल में तेंदू पत्ती तोड़ रही थी। तभी उसने एक जानवर को देखा तो वह भागी और अचानक गिर गई। जिससे उसका एक हाथ टूट गया। इधर वृद्धा का कहना है कि तेंदुआ जंगल में था। वहीं डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने कहा कि गौंना रेंज की नाराहट बीट में तेंदुए से हमले कोई जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है।




