उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
झांसा देकर बुजुर्ग से 27 हजार रुपये छीने, आरोपी सीसीटीवी में कैद
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार युवक ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को झांसे में लेकर 27 हजार 60 रुपये छीन लिए। नदी मोहल्ला निवासी काशीराम बड़ोनिया गेहूं बेचकर मिले रुपये सोसाइटी में जमा करने जा रहे थे। तभी आरोपी ने खुद को परिचित बताकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया।
आरोपी बुजुर्ग को गुलेदा गांव के पास सुनसान स्थान पर ले गया, जहां मारपीट कर नकदी छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद बुजुर्ग ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बुजुर्ग को बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। जखौरा पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने जल्द खुलासे का दावा किया है।




