उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

शराब के नशे में बस चला रहा ड्राइवर पकड़ा गया, बस का चालान; लाइसेंस रद्द कराने को एआरटीओ को पत्र भेजा 

 

ललितपुर। शराब के नशे में यात्री बस चला रहे ड्राइवर  को यातायात पुलिस ने पकड़ कर बस का चालान करने के साथ ड्राइवर का लाइसेंस कैंसिल करने के लिए एआरटीओ को पत्र भेजा दिया। यातायात पुलिस ने सोमवार शाम महरौनी रोड स्थित मसौरा हाईवे ब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में बस चला रहे चालक को पकड़ लिया। बस में करीब 45 से 50 यात्री सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। चालक की लापरवाही से यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

 

यातायात प्रभारी आलोक तिवारी अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान महरौनी की ओर से आ रही एक सवारी बस संदिग्ध तरीके से लहराते हुए चलती दिखाई दी। पुलिस ने बस को रोककर चालक से पूछताछ की तो उसके हावभाव संदिग्ध लगे। इसके बाद ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

 

बताया गया कि बस उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ होते हुए महरौनी के रास्ते ललितपुर आ रही थी। जांच के दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों ने रेलवे स्टेशन जाने की बात कही , जिस पर यातायात प्रभारी ने उन्हें अपने सरकारी वाहन से रेलवे स्टेशन पहुंचाया। इसके बाद दूसरे चालक को बुलाकर बस को सुरक्षित रूप से ललितपुर के लिए रवाना कराया गया। यातायात पुलिस ने बस का चालान करने के साथ ड्राइवर का लाइसेंस कैंसिल करने के लिए एआरटीओ को पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!