उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर तैयारियां जोरों से, मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

ललितपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित ललितपुर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तुवन मंदिर मैदान स्थित प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच व्यवस्था तथा आमजन की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अमला लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। सभा स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुचारु आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!