उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

16 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

 

 

ललितपुर। शहर में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के सफल व भव्य आयोजन को लेकर सोमवार को स्थानीय जगदीश मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा समिति व हुंडैत परिवार की एक बैठक जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू  की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 

बैठक में आगामी 16 जुलाई गुरुवार को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने रथ यात्रा को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए और कार्ययोजना तैयार की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा, जबकि 15 जुलाई को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। सभी धार्मिक कार्यक्रम स्थानीय जगदीश मंदिर में संपन्न होंगे।

 

बैठक में व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए दीपक चौबे को रथ यात्रा समिति का महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं विलास पटैरिया व पंडित धर्मेन्द्र रावत को रथ यात्रा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

बैठक में प्रदीप चौबे, बृजेश चतुर्वेदी, विभाकांत हुंडैत, मुन्नालाल जैन, गिरीश पाठक सोनू, पंकज हुंडैत, मज्जू सोनी, प्रवीण हुंडैत, चन्द्रभान राठौर, हरविंदर सलूजा, पीयूष हुंडैत, हरिबाबू शर्मा, शशिकांत दीक्षित, आशीष हुंडैत, गिरीश चौबे,  अजय जैन साइकिल, राजेश जोझिया, जितेन्द्र राठौर, भरत रिछारिया, अक्षय किलेदार, नरेन्द्र पाठक, मकरंद किलेदार, शिब्बू राठौर, दीपक राठौर, वासु पटवा, रामकोटी, मुकेश शर्मा, नीरज शर्मा, अरविन्द चतुर्वेदी, वैभव गुप्ता, मनीष अग्रवाल, अभय जैन, किंजल्क हुंडैत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!