उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत, परिवार में पसरा मातम

 

जखौरा/ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम सिरोंन कला में कुएं में गिरने से एक 71 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार 22 जून 2026 को श्रीमती कल्पना पत्नी प्रकाश चंद्र लोधी निवासी ग्राम सिरोंन कला ने थाना जखौरा में सूचना दी कि उनके ससुर पूरन लोधी (71 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कम्मोद सोमवार शाम करीब 5 बजे खेत पर आम बीनने गए थे। इसी दौरान गांव के पास मंदिर के समीप बने कुएं में गिर जाने से उनकी डूबकर मृत्यु हो गई।

मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र हैं और दोनों विवाहित हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस फॉरेंसिक टीम तथा उपनिरीक्षक विवेक धामा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ललितपुर की मोर्चरी भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!