उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
हनुमान मंदिर के प्रवेश द्वार पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान
नाराहट बाजार स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने गंदा पानी बह रहा श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को दुर्गंध और कीचड़ के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।




