उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पवा के जंगल में पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

 

ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम पवा के जंगल में मंगलवार को एसओजी व तालबेहट पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर चोरी की वारदात की योजना बना रहे बदमाशों की घेराबंदी की गई। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालबेहट में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में तीन मध्य प्रदेश के दतिया जिले और दो झांसी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक के खिलाफ लूट और हत्या सहित गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!