उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

एलयूसीसी चिटफंड कंपनी के मुख्य सरगना पर एक लाख का इनाम घोषित, गिरफ्तारी को एसआईटी गठित

 

 

ललितपुर। एलयूसीसी चिटफंड कंपनी के माध्यम से निवेशकों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए जनपद पुलिस ने विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली सदर में बीएनएस की धारा 11, 318, 61(2), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। दर्ज मुकदमा में आरोप है कि एलयूसीसी चिटफंड कंपनी के माध्यम से आमजन को निवेश का प्रलोभन देकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और आपराधिक षड्यंत्र के तहत निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की गई। मामले में कंपनी के मुख्य सरगना समीर अग्रवाल, पुत्र स्व. राजेंद्र अग्रवाल, निवासी मुंबई व वर्तमान पता बिजनेस बे बिल्डिंग नंबर-10, चौथा तल, कार्यालय संख्या-404, दुबई, गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया है। वहीं, कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने आरोपी समीर अग्रवाल की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को वांछित आरोपी के संबंध में कोई विश्वसनीय सूचना मिले तो वह निकटतम पुलिस थाने अथवा ललितपुर पुलिस को सूचना दे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और नियमानुसार उसे एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!