उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर: नेहरू महाविद्यालय के सामने भारी वाहनों से लगा जाम, परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं परेशान
ललितपुर। शहर के नेहरू महाविद्यालय के सामने शुक्रवार को भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की स्थिति बन गई। जाम के चलते बाहर से परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की मांग की, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।




