उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

हाईवे पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, अनियंत्रित कार पलटते हुए सडक़ किनारे युवक से टकराई, कार चालक टीचर सहित दो घायल 

 

पत्नी को टीईटी का पेपर दिलाने आया था घायल टीचर

ललितपुर। शुक्रवार की सुबह हाईवे पर मन्नू पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए सडक़ किनारे खड़े एक ट्रक ड्राईवर से जा टकराई, जिसके चलते ड्राईवर घायल हो गया, वहीं कार चला रहा टीचर भी घायल हो गया, वहीं उसकी टीचर पत्नी बाल-बाल बच गई। घायलों को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

झांसी जिले के हंसारी निवासी 57 वर्षीय जगदीश तिवारी पुत्र चिंताराम निवासी सरकारी शिक्षक है, उनकी पत्नी तालबेहट में टीचर है वह शुक्रवार को पत्नी को टीईटी की परीक्षा देने के लिए कार से ललितपुर आया हुआ था, शुक्रवार की सुबह जब वह 8 बजे के दरम्यान हाईवे स्थित मन्नू पेट्रोल पंप के पास कार से चंदेरा तिराहे पर पहुंचा ही था कि तभी सागर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई, पलटते हुए डिवाइड के पास खड़े ट्रक चालक ग्राम गौना निवासी 34 वर्षीय राधमोहन सिंह पुत्र हरीराम घायल हो गया, वहीं कार पलटने से कार चालक जगदीश तिवारी भी घायल हो गया, दोनों को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, वहीं टीचर की पत्नी टीईटी पेपर देने के लिए नेहरू महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!