उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
फांसी लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम रोड़ा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की फांसी लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रोड़ा निवासी अंतराम यादव (40) को मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे परिजन जिला चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। परिजनों ने चिकित्सकों को बताया कि उसने फांसी लगा ली थी। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




