उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर पुलिस को मिली दो हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक, ओवरस्पीड वाहनों पर अब रहेगी पैनी नजर

 

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में ललितपुर पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। यातायात निदेशालय द्वारा जनपद को उपलब्ध कराई गई दो इंटरसेप्टर बाइकों को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर यातायात व्यवस्था के लिए रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन अत्याधुनिक इंटरसेप्टर बाइकों की मदद से जनपद में ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी। इसके माध्यम से तेज रफ्तार वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई संभव होगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सकेगा। इस दौरान एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी को निर्देश दिए कि इंटरसेप्टर बाइकों का पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ उपयोग किया जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है और नियमों का पालन कराना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस का मानना है कि नई इंटरसेप्टर बाइकों के संचालन से यातायात पुलिस की निगरानी क्षमता बढ़ेगी और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। इससे आम नागरिकों की सुरक्षा भी मजबूत होगी और सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!