उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
18 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
18 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तमधाना में रविवार को 18 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही जाखलौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के इस कदम के पीछे क्या कारण रहा, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।




