उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पटसेमरा के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 0.239 हेक्टेयर भूमि की माप कराने की उठाई आवाज

अंबेडकर पार्क की आरक्षित भूमि की पैमाइश कराकर बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग

ललितपुर। ब्लॉक बिरधा क्षेत्र के ग्राम पटसेमरा के ग्रामीणों ने गांव में अंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूमि की पैमाइश कराकर उसकी बाउंड्रीवाल का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि पार्क के लिए भूमि आरक्षित होने के बावजूद अभी तक उसकी विधिवत पैमाइश नहीं कराई गई है, जिसके चलते भूमि का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि ग्राम पटसेमरा में अंबेडकर पार्क के लिए भूमि आरक्षित की गई है। अभिलेखों के अनुसार आरक्षित भूमि में अराजी नंबर 756/3 का रकबा 0.162 हेक्टेयर तथा अराजी नंबर 756/4 का रकबा 0.077 हेक्टेयर है। दोनों भूखंडों का कुल रकबा 0.239 हेक्टेयर है। ग्रामीणों ने कहा कि आरक्षित भूमि की मौके पर पैमाइश कराकर उसकी सीमाएं स्पष्ट की जाएं। इसके बाद अंबेडकर पार्क की भूमि की सुरक्षा के लिए चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए, जिससे आरक्षित भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर भूमि की शीघ्र पैमाइश कराई जाए और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि इससे गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित भूमि सुरक्षित हो सकेगी और भविष्य में यहां पार्क का समुचित विकास कराया जा सकेगा। सामूहिक ज्ञापन ग्राम पटसेमरा, ब्लॉक बिरधा के जालमप्रसाद, कैलाश, निर्मल, गोरेलाल, जितेन्द्र, विजरा, महेंद्र, चुन्नति, भूपेन्द्र कुमार, भागीरथ, दशरथ, अर्जुन, शकील, मलकखान, बलराम, खुबचंद्र, शिवम, राजकुमार, जितेन्द्र, महेश, नीतू और धनीराम सहित अन्य ग्रामीणों के नाम व हस्ताक्षर दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!