उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर।पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना जखौरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना जखौरा में दर्ज मामला धारा 64(1), 137(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अमित लोधी उर्फ टन्टू पुत्र मान सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम सीरोनकलां, थाना जखौरा, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस, उपनिरीक्षक विवेक धामा, कांस्टेबल चन्द्रकान्त शर्मा, महिला कांस्टेबल किरन सिकरवार और कांस्टेबल श्यामसुन्दर शामिल रहे।




