उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो महिलाएं गिरफ्तार
ललितपुर। जिलाधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार, 10 अगस्त को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ललितपुर द्वारा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान कबूतर जनजाति द्वारा संचालित बताए जा रहे शराब के अड्डों के साथ ही अम्ब्रोसिया कॉलोनी तथा ग्राम रजवाड़ा और खोखरा में परचून व किराना की दुकानों की भी जांच की गई।
अभियान के दौरान आबकारी टीम ने फुलकुंवर पत्नी सुखदेव निवासी मोमाफी तथा वैष्णवी पत्नी कपिल निवासी मोमाफी को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।




