उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

 

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी, क्राइम विंग, बम डिस्पोजल टीम एवं डॉग स्क्वॉड ने की संयुक्त सघन जांचस्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ललितपुर रेलवे स्टेशन पर आज 11 अगस्त 2026 को सघन सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त, झांसी, निरीक्षक/क्राइम विंग, निरीक्षक/जीआरपी, बम डिस्पोजल टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहन जांच की गई।

सुरक्षा टीमों द्वारा संदिग्ध वस्तुओं, लावारिस सामान एवं संदिग्ध गतिविधियों की विशेष रूप से जांच की गई। साथ ही यात्रियों एवं रेलवे परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर भी सतर्क निगरानी रखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!