उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
आधी रात नेशनल हाईवे-44 पर अवैध खनन का दुस्साहस: ट्रैक्टर ने पत्थरों से भरी ट्रॉली सड़क पर खाली की, लंबा जाम
तालबेहट के कडेसरा कलां के पास बुधवार रात करीब 11 बजे की घटना; पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हटवाए पत्थर, चालक और ट्रैक्टर की तलाश जारी
तालबेहट /ललितपुर:- तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के कडेसरा कलां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार रात करीब 11 बजे अवैध खनन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया। आरोप है कि अवैध खनन सामग्री ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने पत्थरों से भरी ट्रॉली को नेशनल हाईवे-44 पर ही खाली कर दिया, जिससे कुछ ही देर में सड़क पर पत्थरों का बड़ा ढेर लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।




