उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सीरोन कलां में गूल में मिला मगरमच्छ का बच्चा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बेतवा नदी में छोड़ा

ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीरोन कलां में तालाब किनारे बनी गूल में मगरमच्छ का बच्चा मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ के बच्चे को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ के बच्चे का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर बेतवा नदी में छोड़ दिया

वन विभाग की तत्परता से मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पहुंचाया गया। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में तालाब और आसपास के जलस्रोतों को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!