उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
जल निगम के खोदे गड्ढे में गिरी टैक्सी, दो लोग घायल
ललितपुर। शहर के वार्ड नंबर 15 गांधी नगर में जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में एक टैक्सी गिरकर पलट गई। हादसे में टैक्सी सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गड्ढा खोदने के बाद उसे ठीक से नहीं भरा गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।




