उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
80 वर्ष की आजादी के बाद भी कीचड़ से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
जाखलौन। जाखलौन से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम गाडौली की यह तस्वीर गांव में विकास की हकीकत बयां कर रही है। गांव में बच्चों के स्कूल जाने के लिए आज भी उचित सड़क की सुविधा नहीं है। बारिश के दिनों में रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।




