उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
थाना बार के नए भवन के लिए भूमि पूजन
ललितपुर। जनपद ललितपुर के थाना बार में थाना कार्यालय एवं आवासीय भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सांसद अनुराग शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आम नागरिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नए थाना कार्यालय एवं आवासीय भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ थाना परिसर की व्यवस्थाओं में भी सुधार होने की उम्मीद है।




