उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

तेज रफ्तार टैक्सी ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

 

ललितपुर। रविवार की शाम राजघाट से घर लौट रहे 22 वर्षीय आकाश पुत्र अजय यादव निवासी मोहल्ला रामनगर को चौराहे के पास तेज रफ्तार टैक्सी ने टक्कर मार दी। हादसे में आकाश घायल हो गया।

आकाश के अनुसार वह बाइक से राजघाट से अपने घर वापस आ रहा था। चौराहे के पास सामने से तेज गति से आ रहे टैक्सी चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!