उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
जीरोंन के पास दो बाइकों की भिड़ंत, युवक घायल
ललितपुर। रविवार की दोपहर जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम जीरोंन के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 20 वर्षीय जयहिंद पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम पिपरिया वंश घायल हो गया।
जयहिंद ने बताया कि वह बाइक से जाखलौन से अपने घर लौट रहा था। जीरोंन के पास सामने से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।




