उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बिरधा। जनपद ललितपुर के बिरधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कलौथरा में सोमवार सुबह करीब 50 वर्षीय सुरेश पटेल पुत्र गोकल ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मानसिंह पटेल ने बताया कि सुरेश पटेल ने खेत में सोयाबीन की फसल बोई थी, लेकिन फसल नहीं उगने के कारण उन्होंने दोबारा उड़द की फसल बोई। उड़द की फसल भी कमजोर होने के कारण वह परेशान रहते थे।
सोमवार सुबह सुरेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।




