सतौरा सचिवालय पर ताला, BDO के निर्देश बेअसर
बिरधा (ललितपुर)। ग्राम पंचायत सचिवालयों को नियमित खोलने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद सतौरा सचिवालय बंद मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सचिवालय बंद होने के कारण ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
BDO इरशाद अहमद ने सचिवों व पंचायत सहायकों को रोस्टर के अनुसार पंचायत में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद सतौरा सचिवालय पर ताला मिलना संबंधित सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
ग्रामीणों ने सचिवालय नियमित खुलवाने और लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। BDO ने कहा कि सचिवालय में ताला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निर्देशों की अनदेखी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।




